Shravasti News: घर में घुसे आवारा कुत्ते ने 4 वर्षीय मासूम पर किया हमला
श्रावस्ती, अगस्त 5 -- Shravasti News: जमुनहा,संवाददाता।थाना हरदत्त नगर गिरन्ट क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरन्ट के मजरा दुर्गापुरवा में मंगलवार को एक आवारा कुत्ते के हमले में चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्गापुरवा निवासी देवा (4 वर्ष) पुत्र साबित राम अपने घर के अंदर बैठा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता घर में घुस आया और मासूम पर हमला कर उसके शरीर के कई स्थानों पर काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों की मदद से किसी तरह कुत्ते को भगाया गया मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.