Shravasti News: घर में खेल रहे चार वर्षीय मासूम को जहरीले जंतु ने डसा, हालत गंभीर
श्रावस्ती, जुलाई 11 -- Shravasti News: श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती में इकौना थाना क्षेत्र के रघुवीर पुरवा गांव में शनिवार को घर में खेल रहे चार वर्षीय मासूम को किसी जहरीले जंतु ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचे, जहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, रघुवीर पुरवा गांव निवासी पिंटू यादव का चार वर्षीय पुत्र अंश यादव शनिवार को घर के कमरे में चारपाई पर खेल रहा था। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसे डस लिया। मासूम अचानक दर्द से रोने-चिल्लाने लगा। बच्चे की चीख सुनकर मां भी घबरा गई और उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।घर में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में मासूम की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.