Shravasti News: घर के बाहर बल्ली से लटका मिला किशोर का शव
श्रावस्ती, अगस्त 1 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। श्रावस्ती के ककरदारी गांव निवासी एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के बाहर बल्ली के सहारे फंदे से लटकी मिली। मौके पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ककरदारी निवासी बिहारी विश्वकर्मा की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। वह अपने पुत्र मुकेश विश्वकर्मा (12) व पुत्री के साथ रहता है। मुकेश ने देर रात अज्ञात कारणों से घर के बाहर लगी बल्ली में फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे नीचे उतार लिया। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह व असनहरिया चौकी प्रभारी विनायक सिंह ने फॉरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.