Shravasti News: गिलौला में सड़क पर खड़ी रहती हैं डबल डेकर बसें, जाम और हादसों का खतरा
श्रावस्ती, जुलाई 20 -- Shravasti News: गिलौला, संवाददाता। गिलौला थाना क्षेत्र के पूर्वी गिलौला कस्बे में डबल डेकर बसों के कथित अवैध संचालन को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि बसों को मुख्य सड़क पर घंटों तक खड़ा कर सवारियां भरी जाती हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। पूर्वी गिलौला से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात सहित कई बड़े शहरों के लिए निजी डबल डेकर बसें संचालित होती हैं। इन बसों में सड़क किनारे ही सवारियां बैठाई जाती हैं। लोगों का आरोप है कि जब तक बसें पूरी तरह भर नहीं जातीं, तब तक उन्हें आगे नहीं बढ़ाया जाता, जिसके कारण कई-कई घंटे तक बसें सड़क पर खड़ी रहती हैं। यह भी पढ़ें- Shravasti News: पूर्वी गिलौला में सड़क पर घंटों खड़ी रहती हैं डबल डेकर बसें, जाम और हादसों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.