श्रावस्ती, सितम्बर 8 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। विकास खण्ड हरिहरपुररानी की ग्राम पंचायत चहलवा में विकास कार्यों के दावों की पोल गांव की बदहाल सड़कें और जलभराव खोल रहे हैं। गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह जलभराव है और यहां का रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया हैं। इससे घरों से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के बावजूद जिम्मेदारों की ओर से कोई स्थाई समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। हालात इस कदर खराब हैं कि ग्रामीणों को रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए भी कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश के बाद चहलवा गांव की स्थिति और भी खराब हो जाती है। गलियों में पानी भर जाने के साथ ही मिट्टी और कीचड़ के कारण रास्तों पर पैदल चलना...