श्रावस्ती, जुलाई 26 -- Shravasti News: इकौना,श्रावस्ती, संवाददाता। इकौना थाना क्षेत्र में ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को एक बार फिर दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के भामेपारा स्थित शिवांशी ट्रेडर्स पर रविवार को बाइक सवार एक अज्ञात युवक पहुंचा। उसने खुद को ठेकेदार बताते हुए मजदूरों के लिए एक बोरी चावल खरीदने की बात कही। बातचीत के दौरान उसने व्यापारी दिलीप जायसवाल को इस तरह उलझाया कि वे गोदाम से चावल निकालने चले गए। इसी बीच आरोपी ने मौका पाकर दुकान का काउंटर खोला और गल्ले में रखे डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गया। व्यापारी के लौटने पर जब गल्ले की जांच की गई, तो नकदी गायब मिली।

व्यापारी का बयान व्यापारी दिलीप जायसवाल ने बताया कि उन्होंने बैंक से रुपये निकालकर दुकान में रखे थे और इन्ही...