श्रावस्ती, अगस्त 8 -- Shravasti News: श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावसत्ती के हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के बोहरवा गांव में फर्श की सफाई के दौरान कटे केबल की चपेट में आने से राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वह मौके पर ही बेहोश हो गया। परिजन उसे निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज बहराइच ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। बोहरवा निवासी बरसाती लाल यादव (45) राजमिस्त्री का काम करते हैं। शुक्रवार को वह बोहरवा चौराहे पर एक घर में फर्श का काम कर रहे थे। बताया गया कि ग्लैंडर से फर्श की सफाई के दौरान वह कटे हुए केबल की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी गर्दन गंभीर रूप से चोटिल हो गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े।घटना के बाद गृहस्वामी और आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज...