श्रावस्ती, अगस्त 8 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। खलवा बाजार-भभरापुर रोड पर तालाब के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक पर दो-दो लोग सवार थे। आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में चारों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिनगा भेजा गया। हादसे की सूचना संबंधित पुलिस को भी दी गई है। यह भी पढ़ें- Shravasti News: खलवा बाजार-भभरापुर रोड पर भीषण हादसा, दो बाइक आमने-सामने भिड़ीं, चार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...