श्रावस्ती, जुलाई 30 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। बौद्ध परिपथ नेशनल हाईवे 730 पर बुधवार देर रात गिलौला थाना क्षेत्र के विक्रम भट्ठे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक बहराइच से अपने गांव लौट रहे थे, तभी उनकी कार सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कैलाश गोस्वामी (35) पुत्र सुरजन, सोनू शुक्ला (36) पुत्र देवतादीन तथा सुरजीत सिंह (28) पुत्र राजधानी सिंह, निवासी बिलरवा, थाना पयागपुर जनपद बहराइच के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों मित्र अपने गांव से बहराइच गए थे और वापस लौटते समय विक्रम भट्ठे के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो ग...