श्रावस्ती, अक्टूबर 10 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती क्षेत्र के वीरपुर गांव के पास शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से युवक घायल हो गए। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के ग्राम बैदौरा मसरिक निवासी शत्रुघ्न 22 पुत्र अक्षयवर व राहुल 16 पुत्र श्याम सुंदर तथा दौलतपुर निवासी दिलीप 18 पुत्र शिवकुमार शनिवार को एक ही बाइक से वीरपुर चौराहे की ओर जा रहे थे। वीरपुर गांव के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा। जिससे बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शत्रुघ्न को मृत घोषित कर ...