श्रावस्ती, जुलाई 10 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। श्रावस्ती के बौद्ध परिपथ नेशनल हाईवे 730 कटरा बाईपास एयरपोर्ट चौराहा पर सड़क तालाब की तरह बन गई है। जिसके चलते राहगीर कीचड़ के बीच चलने को मजबूर हैं। महीनों पहले चौराहे के बगल बना नाला टूट गया था नाला निर्माण के बाद पीडब्लूडी के ठेकेदार द्वारा सड़क के दोनों तरफ कच्ची मिट्टी डालकर रोड को बराबर कर दिया गया था। बरसात होने से मिट्टी बह कर नाले पट गई है और चौराहा के दोनों तरफ कीचड़ और जल भराव की समस्या बनी हुई है। कटरा से बीरपुर होते हुए गोण्डा और लखनऊ को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग है। जिसपर दिनभर में सैकड़ो छोटे - बड़े वाहन फर्राटा भरते हैं। साथ ही आसपास के गांव वाले लोग खरीदारी करने के लिए इसी कस्बे में आते हैं। कीचड़ और जल भराव के चलते लोगों को काफी दिक्कत होती है आए दिन लोग गिरकर...