Shravasti News: किशोरी लापता तलाश जारी
श्रावस्ती, अक्टूबर 22 -- Shravasti News: जमुनहा। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के झिरझिरवा मकुनी गांव से एक 15 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बुधवार सुबह गांव से बाहर किशोरी शौच के लिए गई थी जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। स्थाईरूप से थाना मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम कथरा बरगांवा निवासी मंजूर खां व दुलारा बानो की मंदबुद्धि बेटी गूंगी करीब एक साल से अपने मामा अल्ताफ खां के घर रह रही थी। बुधवार सुबह लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी मल्हीपुर थाना प्रभारी को देकर मदद की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.