श्रावस्ती, सितम्बर 6 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। गिलौला थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय दलित किशोरी को दिनदहाड़े जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का आरोप है कि किशोरी का अपहरण उस समय किया गया, जब उसे मेडिकल परीक्षण व न्यायालय की प्रक्रिया के लिए भिनगा ले जाया जा रहा था। किशोरी की मां ने बताया कि दो सितंबर को गांव का रहने वाला सूरज वर्मा पुत्र सुग्रीव उनकी 17 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। मामले में गिलौला थाने में तहरीर दी गई थी। तीन सितंबर को पुलिस ने सूरज वर्मा के खिलाफ अपहरण व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया था। यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े जबरन किशोरी को बाइक पर बैठा ले जाने का आरोप इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। आरोप है कि थाने से परिजनों को बताया ग...