Shravasti News: काम पर लौटे सहकारी समिति के सचिव, खाद-बीज वितरण शुरू
श्रावस्ती, नवम्बर 1 -- Shravasti News: श्रावस्ती। सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल समाप्त होने से किसानों को राहत मिली है। विगत कई दिनों से सचिवों के हड़ताल पर रहने के कारण रबी फसल की बुआई के समय खाद और बीज के लिए किसान परेशान थे। उच्चाधिकारियों से मिले आश्वासन और एआर कॉपरेटिव प्रेम शंकर की अपील के बाद सचिव काम पर लौट आए हैं। अब धान खरीद केंद्रों पर भी कार्य सुचारू रूप से शुरू हो गया है। शनिवार से सभी समितियों पर खाद-बीज वितरण शुरू हो गया है। रविवार को सिरसिया ब्लॉक के रामपुर देवमन सहकारी समिति पर खाद लेते हुए किसान ने कहा कि अब फसल की बुआई करने में सहूलियत होगी।एआर कॉपरेटिव ने बताया कि जनपद में यूरिया और फास्फेटिक उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। समितियों और बफर गोदामों में खाद की कोई कमी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.