Shravasti News: कांग्रेस ने 'वोट बचाओ, देश बचाओ' बाइक रैली निकाली
श्रावस्ती, अक्टूबर 25 -- Shravasti News: श्रावस्ती। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को श्रावस्ती में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' जागरूकता अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। बंठीहवा चौराहे से लक्ष्मनपुर बाजार तक निकली रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को मतदान के महत्व, लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करना जरूरी है। कार्यकर्ताओं ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प भी दोहराया। जिला अध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.