श्रावस्ती, अगस्त 6 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। परिषदीय स्कूलों के सुंदरीकरण के नाम पर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च किया गया है लेकिन जिले में कई प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के परिसर से जल निकासी का इंतजाम तक नहीं किया गया है। इसकी वजह से स्कूल परिसर में कीचड़ व जलभराव की समस्या हो गई है। विद्यालय परिसर में उगी झाड़ियां जहरीले जीवों का ठिकाना बनती जा रही हैं। वहीं कई ऐसे स्कूल भी हैं जहां पहुंचने का रास्ता तक नहीं है। शिक्षा क्षेत्र इकौना के उच्च प्राथमिक विद्यालय इटवरिया एक ऐसी जगह पर बना है जहां आने-जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है यह विद्यालय सड़क से चार फिट नीचे और तीन सौ मीटर दूर खेत में बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के मुख्य द्वार पर जमा रहता है नाली का गंदा पानीस्कूलों में समुचित जल...