Shravasti News: कस्तूरबा विद्यालय में हुई बैठक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
श्रावस्ती, अगस्त 22 -- Shravasti News: श्रावस्ती। शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुर रानी भिनगा में विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी हरिहरपुररानी सतीश कुमार रहे। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, छात्राओं की नियमित उपस्थिति, अनुशासन एवं विद्यालय प्रबंध समिति की भूमिका पर चर्चा करते हुए अभिभावकों से विद्यालय के विकास में सक्रिय सहयोग की अपील की। बैठक में विद्यालय एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने छात्राओं के प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.