श्रावस्ती, अक्टूबर 11 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। रविवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज सिरसिया में मिशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू हुए इस अभियान के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉली द्विवेदी ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समानता सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रम बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनमें आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौ...