श्रावस्ती, जुलाई 24 -- Shravasti News: गिलौला, श्रावस्ती। राप्ती नदी के सिसवारा घाट पर करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित पुल जिस पर क्षेत्र के लोगों ने विकास और बेहतर आवागमन की उम्मीदें टिकी थीं अब ग्रामीणों और किसानों के लिए चिंता का विषय बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण में तकनीकी अनियमितताएं हुई हैं जिसके चलते राप्ती नदी की प्राकृतिक धारा प्रभावित हो गई है और लगातार हो रहे कटान से सैकड़ों किसानों की उपजाऊ भूमि नदी में समाने के कगार पर पहुंच गई है। ग्रामीणों के अनुसार, जहां राप्ती नदी की मुख्य धारा बहती थी वहां पुल का निर्माण पूरा नहीं किया गया। पुल का उत्तरी हिस्सा मैदानी क्षेत्र में अधिक लंबाई तक बनाया गया जबकि दक्षिणी सिरा मुख्य नदी धारा में ही समाप्त कर दिया गया। इससे नदी के स्वाभाविक प्रवाह में बदलाव आ गया। आरोप है कि ...