श्रावस्ती, जुलाई 4 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। बोर्ड में मोबाइल चार्ज लगाते समय महिला बिजली के की चपेट में आकर झुलसी। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनीपुर में करंट लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया है। 20 वर्षीय जनक नंदनी पत्नी घनश्याम ग्राम सुजानडीह थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच कुछ दिन पूर्व ग्राम मोहनीपुर थाना इकौना अपने मायके आई थी शुक्रवार रात वह मोबाइल चार्जर को बिजली के बोर्ड सॉकेट में लगा रही थीं तभी अचानक करंट की चपेट में आ कर झुलस गई। घटना के बाद परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से जनक नंदनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इकौना पहुंचाया चिकित्सकों द्वारा दवा उपचार किया जा रहा है स्थिति सामान्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...