श्रावस्ती, जुलाई 10 -- Shravasti News: गिलौला, श्रावस्ती। संवाददाता। श्रावस्ती जिले में गिलौला के विद्युत उपकेंद्र गिलौला से संचालित कटार फीडर की बदहाल विद्युत व्यवस्था से क्षेत्र के करीब 100 गांवों के लोग भारी परेशान हैं। पिछले लगभग 18 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने के कारण ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी किसानों को उठानी पड़ रही है, क्योंकि धान की रोपाई के महत्वपूर्ण समय में पर्याप्त बारिश न होने से किसान ट्यूबवेल और निजी नलकूपों के सहारे खेतों की सिंचाई कर रहे हैं, लेकिन बिजली न मिलने से सिंचाई का कार्य पूरी तरह बाधित हो गया है। क्षेत्र में मानसून की बेरुखी के चलते किसान पहले ही चिंतित हैं। ऐसे समय में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। कई किसानों का कहना है कि खेत...