Shravasti News: कच्चे मकान की दीवार गिरने से सो रहा युवक हुआ गंभीर घायल
श्रावस्ती, सितम्बर 26 -- Shravasti News: जमुनहा (श्रावस्ती)। थाना मल्हीपुर क्षेत्र के मल्हीपुर खुर्द गांव में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश के कारण कच्चे मकान की कमजोर हुई दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय करीब 20 वर्षीय महमूद रजा मकान के अंदर सो रहे थे। दीवार उनके ऊपर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर युवक को बाहर निकाला। इसके बाद परिजन आनन-फानन में महमूद रजा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर लेकर पहुंचे। जहां डॉ. सिद्धेश वर्मा द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों में भी हादसे को लेकर चिंता बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.