Shravasti News: एसपी ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटे कंबल, जाना हाल
श्रावस्ती, अक्टूबर 15 -- Shravasti News: श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने भिनगा के दहाना स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने बुजुर्गों का हाल जानने के साथ उन्हें कंबल वितरित किया। इस दौरान एसपी ने बुजुर्गों से संवाद कर उनकी जरूरतों व समस्याओं की जानकारी भी ली। साथ ही उनके सुख-दुख को साझा किया। एसपी ने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, अपनत्व व संवेदनशील व्यवहार का संदेश देते हुए समाज के लोगों से जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से समाज में मानवीय संवेदना, सेवा भाव व सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है। इस दौरान एएसपी चन्द्रकेश सिंह, आरआई अखिलेश कुमार, महिला थाना प्रभारी पुष्पलता व मिशन शक्ति टीम की सदस्य मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Bahraich News: अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में वितरित किए कपड़े व मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.