Shravasti News: एनएच-730 जाम करने पर पांच नामजद समेत कई अज्ञात पर मुकदमा
श्रावस्ती, अगस्त 8 -- Shravasti News: गिलौला, संवाददाता। थाना गिलौला क्षेत्र में ब्लॉक कार्यालय के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-730 बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर धरना देकर सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक दल के पदाधिकारी एवं सदस्यों पर सड़क अवरुद्ध कर नारेबाजी करने का आरोप है। शुक्रवार को किसान संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य ब्लॉक गिलौला के सामने एनएच-730 पर धरने पर बैठ गए और सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित हुआ तथा कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर थाना गिलौला पुलिस, खंड विकास अधिकारी गिलौला तथा नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और धरनारत लोगों को समझाने का प्रयास किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.