Shravasti News: एक माह में दूसरी बार किशोरी को भगा ले गया प्रेमी
श्रावस्ती, सितम्बर 2 -- Shravasti News: श्रावस्ती, संवाददाता सिरसिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को बहला फुसला कर सोमवार को दूसरी बार उसका प्रेमी भगा ले गया।सिरसिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को एक अगस्त को नवीन मार्डन थाना कटरा के ग्राम कोठार निवासी सचिन पुत्र बिनसे बहला फुसला कर भगा ले गया था। सिरसिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को खोजकर परिजनों के हवाले कर दिया था, जबकि युवक फरार था। इसी बीच युवक मौका पाकर सोमवार को दूसरी बार किशोरी को भगा ले गया। ऐसे में पीड़ित परिजनों ने एक बार पुनः पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री को खोजने व आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.