Shravasti News: एक माह बाद भी नहीं मिली किशोरी,आरोपी तक नहीं पहुंची पुलिस
श्रावस्ती, सितम्बर 3 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की एक युवक अपने भाई व पिता के सहयोग से बहका कर भगा ले गया। इसका मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़ित मां अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रही है। पीड़ित मां के अनुसार उसकी 16 वर्षीय पुत्री 27 जुलाई को शौच के लिए घर से बाहर गई थी। वहां से भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौगढ़ निवासी आरोपी छोटू अपने पिता दीपक पुत्र विलास व भाई लालू के सहयोग से भगा ले गया। इसका मुकदमा दर्ज होने के बाद अब तक न तो पुलिस किशोरी को खोज सकी न ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सकी है। पीड़िता के अनुसार उसने सेमरी चौकी व कोतवाली सहित सीओ, एएसपी, एसपी, डीएम व डीआईजी तथा मंडलायुक्त कार्यालय में भी जाकर अपनी पुत्री को खोजने की मांग की,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.