Shravasti News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण
श्रावस्ती, जुलाई 31 -- Shravasti News: श्रावस्ती। प्राथमिक विद्यालय टिकुईया में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया। परिषदीय विद्यालयों में इको क्लब मिशन के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराया जा रहा है। इसके तहत प्राथमिक विद्यालय टिकुईया में प्रधानाचार्य कुलभूषण सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिसर में जामुन के पेड़ का पौधरोपण किया। इसी क्रम में अन्य कर्मियों व विद्यार्थियों ने भी पौधरोपण किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने कहा कि बिना पेड़ के धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। पेड़ से ही प्राणवायु कहा जाने वाले ऑक्सीजन प्राप्त होता है। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.