श्रावस्ती, जुलाई 22 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसकी समीक्षा में पाया गया कि बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृति की प्रगति अत्यंत कम है। इस पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया और बैंक प्रबंधकों को चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने शाखा प्रबन्धकों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक ऋण आवेदनों पर स्वीकृति करते हुए लोगों को ऋण योजनाओं का लाभ प्रदान करें, जिससे आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके और वे अपना स्वयं का उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 में भौतिक लक्ष्य 59 वित्तीय लक्ष्य 113 निर्धारित है। विभिन्न बैंक शाखाओं में 24 आवेदन पत्र भेजे गये हैं। जिसमें 06 आवेदन पत्रों पर बैंक ने स्वीकृ...