Shravasti News: उच्च प्राथमिक विद्यालय मनिहारतार से मोटर चोरी
श्रावस्ती, अगस्त 31 -- Shravasti News: गिरंटबाजार। थाना हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मनिहारतारा के प्रधानाध्यापक तुफैल अहमद ने शनिवार को स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह जब विद्यालय पहुंचे तो शौचालय के पास बना चैंबर टूटा मिला और उसमें लगा मोटर गायब था। इससे विद्यालय में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी विद्यालय को चोरों ने निशाना बनाया है। लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस से चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.