Shravasti News: ई-रिक्शा की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल
श्रावस्ती, सितम्बर 2 -- Shravasti News: जमुनहा। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की सावित्री (40) पत्नी राम गोपाल एक माह पूर्व अपने मायके लालबोझा भवनियापुर गई थी। बुधवार को वह अपने भतीजे गोविंद पुत्र राम सुफल के साथ बाइक से घर वापस लौट रही थी जमुनहा-बहराइच मार्ग पर गंगापुर के पास ई-रिक्शा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सावित्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.