Shravasti News: आशा-संगिनी कार्यकर्ताओं का मानदेय भुगतान अटका, डीएम से लगाई गुहार
श्रावस्ती, सितम्बर 24 -- Shravasti News: श्रावस्ती। सिरसिया, इकौना और हरिहरपुर रानी क्षेत्र की आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं ने मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। कार्यकर्ताओं ने बकाया राशि का तत्काल भुगतान कराने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें कई महीनों से मानदेय और विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है। प्रार्थना पत्र में वर्ष 2024-25 की करीब पांच हजार रुपये की राशि बकाया होने का दावा किया गया है। वहीं वर्ष 2025-26 के छह माह की करीब छह हजार रुपये की राशि भी लंबित बताई गई है। आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं के मुताबिक जननी सुरक्षा योजना से संबंधित भुगतान भी कई मामलों में लंबित है। इसके अलावा अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.