श्रावस्ती, जुलाई 14 -- Shravasti News: जमुनहा (श्रावस्ती), संवाददाता। श्रावस्ती जनपद के थाना मल्हीपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मल्हीपुर कला के मजरा मलंगगांव निवासी अशोक कुमार वर्मा (25) पुत्र कैलाश नाथ वर्मा सड़क पर अचानक आए आवारा मवेशी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार वर्मा किसी कार्य से बीरगंज बाजार गए थे। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी जमुनहा-बहराइच मार्ग पर साइन बोर्ड के पास अचानक एक आवारा मवेशी सड़क पर आ गया। मवेशी से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे अशोक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किय...