श्रावस्ती, नवम्बर 1 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। भिनगा क्षेत्र के ग्राम भावलपुर में शनिवार देर शाम एक व्यक्ति ने महिला पर हंसिया से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं मां को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे पुत्र पर भी आरोपी ने हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया गया। ग्राम पंचायत नौबस्ता के मजरा भावलपुर निवासी सबूर खान ने कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि सैफुननिशा (52) देर शाम घर के अंदर थी। तभी गांव निवासी समशुद्दीन उनके दरवाजे पर पहुंचा और उन्हें गालियां देने लगा। इस पर उनकी पत्नी ने विरोध जताया तो आरोपी ने हंसिया से उन पर हमला कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे उनके पुत्र अहमद रजा (20) ने बीच-बचाव कराने का प्...