Shravasti News: अब 16 को आयोजित होगी मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता
श्रावस्ती, अक्टूबर 12 -- Shravasti News: श्रावस्ती। खो-खो प्रतियोगिता के मंडलीय आयोजन की तिथि का परिवर्तन कर 16 अक्तूबर निर्धारित कर दिया है। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती में 14 व 15 अक्तूबर को आयोजित होने वाली मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता की तिथि में परिवर्तन कर दिया गया है। जिला क्रीड़ा सचिव आशीष कुमार ने बताया कि विद्यालय के खेल मैदान में पानी भर जाने से प्रतियोगिता की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब यह प्रतियोगिता दो दिन के बजाय एक ही दिन 16 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 14 अक्टूबर से होगी शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.