श्रावस्ती, अक्टूबर 12 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों की ओर से जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मसम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या अन्य समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। मिशन शक्ति टीमों को नवरात्र पर मंदिरों व प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं, बालिकाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी कॉल, फर्जी वेबसाइट, संदिग्ध लिंक और डिजिटल अरेस्ट के नाम...