Shravasti News: अधिकारी मस्त, उपभोक्ता पस्त, 25 दिन बाद भी करीब 100 गांवों में अंधेरा
श्रावस्ती, अक्टूबर 15 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। आंधी तूफान को आए 25 दिन बीत गए हैं लेकिन बिजली संकट दूर नहीं हुआ है। बिजली विभाग की बहानेबाजी उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। एक पखवाड़े में बिजली संकट दूर करने का फरमान हुआ था लेकिन 10 दिन अधिक हो गए हैं और बिजली संकट से अभी भी करीब 100 गांव जूझ रहे हैं। कहीं खंभे और ट्रांसफार्मर टूटे जमीन पर पड़े हैं तो कहीं पर तार को ठीक करने के लिए बिजली कर्मी नहीं पहुंच रहे हैं। गिलौला क्षेत्र में तो बिजली संकट कम नहीं हो रहा है। आंधी तूफान के 25दिन बाद भी विद्युत उपकेंद्र गिलौला से जुड़े कई फीडरों के गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। कुछ ही गांवों में आपूर्ति शुरू हुई है जबकि अनेक गांवों के लोग अब भी बिजली का इंतजार कर रहे हैं। सबसे खराब स्थिति कटार फीडर से जुड़े गांवों की है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.