श्रावस्ती, जुलाई 15 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। बौद्ध स्थली श्रावस्ती के कस्बा कटरा में सड़क की पटरियों पर बालू, मोरंग रख कर कारोबारी अवैध कब्जा कर लेते हैं। इसके कारण निकलना मुश्किल हो जाता है। प्रशासन द्वारा कार्रवाई न किए जाने से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। कस्बा कटरा में चार माह पहले आरसीसी सड़क और नाली का निर्माण करके गड्ढों और कीचड़ से मुक्ति दी गई थी। जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या में निजात मिल गई है। लेकिन इस समय सड़क किनारे अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। सड़क की पटरियों पर भी जगह-जगह बालू-गिट्टी का ढेर लगा कर अतिक्रमण किया जा रहा है जिससे आए दिन कस्बे में जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है साथ ही अतिक्रमण के चलते यहां दुर्घटनाएं घट रही हैं। कस्बा कटरा में रसूखदार कारोबारी सड़क के दोनों पटरियों पर काबिज हो क...