Shravasti News: अज्ञात बाइक की टक्कर में तीन घायल, दो रेफर, एक निजी अस्पताल में भर्ती
श्रावस्ती, जुलाई 3 -- Shravasti News: जमुनहा,संवाददाता। थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के मनिहारतारा निवासी 50 वर्षीय बाबू पुत्र नानमून अपनी बहू और पोती के साथ मल्हीपुर के बरूहा गांव एक रिश्तेदारी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बदला चौकी क्षेत्र के बहोरवा चौराहा के पास बहराइच की ओर से आ रही एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घटना में घायल बाबू पुत्र नानमून को परिजनों द्वारा इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं उनकी बहू 30 वर्षीय राधिका पत्नी प्रदीप और 10 वर्षीय सुमन पुत्री प्रदीप को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया गया।स्वास्थ्य कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.