श्रावस्ती, जुलाई 13 -- Shravasti News: श्रावस्ती , संवाददाता। अग्नि दुर्घटनाओं (अग्निकांड) को रोकने के उद्देश्य से कार्यालय जिलाधिकारी के अधिकारियों/कर्मचारियों को अग्निशमन विभाग द्वारा आवश्यक बचाव गाइडलाइन के अनुसार अग्निकाण्ड सुरक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि अपने घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें। गर्मी के मौसम में एसी, कूलर और रेफ्रिजरेटर जैसे उपकरणों के अत्यधिक उपयोग के कारण ओवरलोडिंग से बचें। एक ही सॉकेट में कई भारी उपकरण न जोड़ें। रसोई गैस के रेगुलेटर को रात में सोते समय और घर से बाहर जाते समय अनिवार्य रूप से बंद करें। गैस लीक होने पर बिजली के स्विच ऑन/ऑफ न करें। अपने घरों और कार्यालयों की वायरिंग की नियमित जांच करवाएं। कटे-फटे तारों को तुरं...