नई दिल्ली, जून 17 -- Shiv Sena News Live: 19 जून को वर्धापन दिवस से पहले उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले (उद्धव बालासाहब ठाकरे) गुट में टूट हो सकती है। बुधवार सुबह से ही राजधानी दिल्ली में शिवसेना के दोनों गुटों में हलचल तेज हो गई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि 6 या 7 सांसद पाला बदल सकते हैं। हालांकि, संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है और कुछ सांसदों ने दावा कर दिया है कि वह उद्धव गुट के साथ रहेंगे। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि बुधवार यानी 17 जून को ही एकनाथ शिंदे की अगुवाई में बागी सांसदों का समूह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर सकता है। हालांकि, इस मीटिंग को लेकर भी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। शिंदे गुट का दावा है कि उनके साथ उद्धव की पार्टी के 7 सांसदों का समर्थन है और मॉनसून सत्र से पहले टूट हो सकती है।ये नेता रहे थे बैठक से गाय...