नई दिल्ली, अगस्त 3 -- know why lord shiva did Tandav nritya: 'तांडव' शब्द भगवान शिव से जुड़ा है। यह भगवान शंकर द्वारा किया जाने वाला एक दिव्य और अलौकिक नृत्य है। भगवान शिव के तांडव नृत्य के 7 प्रमुख प्रकार है, जो सृष्टि के आनंद, सृजन और विनाश से जुड़े हैं। शिव पुराण के अनुसार जब भगवान शिव को अत्यधिक गुस्सा आता है या खुशी होती है, तब वह तांडव करते हैं। शिव पुराण के अनुसार एक बार भगवान शिव इतने क्रोधित हो उठे थे कि लगने लगा था कि सृष्टि का अंत हो जाएगा। आज हम आपको बता रहे हैं भगवान शिव के रौद्र (रुद्र) और आनंद तांडव से जुड़ी कथा।रौद्र तांडव: माता सती का देह त्याग और भगवान शिव का क्रोध भगवान शिव के रौद्र तांडव से जुड़ी कथा महादेव के अत्यंत भयानक, विनाशकारी और क्रोधित रूप को दर्शाती है। शिव पुराण के अनुसार, रौद्र तांडव भगवान शिव ने उस समय किय...