नई दिल्ली, मार्च 5 -- Sheetala Saptami 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि देवी मां शीतला को समर्पित मानी जाती है। इन दोनों तिथियों पर मां शीतला की पूजा विशेष रूप से की जाती है। कई स्थानों पर सप्तमी के दिन व्रत और पूजा की जाती है, जबकि अष्टमी के दिन बसोड़ा मनाने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से मां शीतला की पूजा करने से रोग-कष्ट दूर होते हैं और परिवार को अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। यही कारण है कि देश के कई हिस्सों में शीतला सप्तमी का पर्व बड़ी आस्था के साथ मनाया जाता है। शीतला सप्तमी 2026 की तिथि- वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 9 मार्च को रात 11 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी और 11 मार्च को रात 1 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.