नई दिल्ली, मार्च 8 -- शीतला अष्टमी हिंदू धर्म का एक अनूठा त्योहार है, जो चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह होली के ठीक आठवें दिन पड़ता है और उत्तर भारत में इसे बसोड़ा या बासी का त्योहार कहा जाता है। इस दिन घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता और एक दिन पहले बने ठंडे (बासी) भोजन को ही ग्रहण किया जाता है। 2026 में शीतला अष्टमी 11 मार्च को मनाई जाएगी। यह त्योहार ऋतु परिवर्तन, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ा हुआ है। आइए जानते हैं इसकी परंपरा, महत्व और नियम।शीतला अष्टमी 2026 की तिथि और समय पंचांग के अनुसार, चैत्र कृष्ण अष्टमी तिथि 10 मार्च 2026 को शाम से शुरू होकर 11 मार्च 2026 को शाम तक रहेगी। उदय तिथि के आधार पर बसोड़ा पर्व 11 मार्च 2026, दिन - बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्योदय के समय अष्टमी तिथि विद्यमान रहेगी, इसलिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.