नई दिल्ली, मार्च 11 -- आज यानी 11 मार्च को शीतला अष्टमी का पर्व है। यह हर साल चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां शीतला की पूजा अर्चना होती है। साथ ही कई जगहों पर इस त्योहार को बसोड़ा या बसौड़ा के नाम से भी बुलाते हैं। क्योंकि आज के दिन माता शीतला को बासी भोजन का भोग अर्पित किया जाता है। आज के दिन माताएं अपनी संतान को रोग मुक्त रखने के माता शीतला की पूजा करती हैं। गर्मी के मौसम में उन्हें शीतल रखने के लिए आज के दिन उन्हें ठंडी और बासी चीजों का भोग लगाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मां शीतला स्वच्छता की देवी हैं। ऐसे में कई लोग शीतला अष्टमी के दिन कई तरह के उपाय करते हैं, ताकि माता का आशीर्वाद प्राप्त हो सके। चलिए आज हम कुछ खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। मां शीतला की पूरे विधि-विधान से पूजा करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.