नई दिल्ली, जुलाई 29 -- हर इंसान की जिंदगी में ऐसे पल आते हैं, जब उसे खुद पर ही शक होने लगता है। कभी किसी की बात दिल पर लग जाती है, तो कभी असफलता हिम्मत तोड़ने लगती है। ऐसे समय में अगर कोई चीज सबसे ज्यादा साथ देती है, तो वह है अपना आत्मविश्वास। जब आप खुद पर भरोसा करना सीख लेते हैं, तो बड़ी से बड़ी चुनौती भी छोटी लगने लगती है। कुछ शब्द ऐसे होते हैं, जो सिर्फ पढ़ने भर से मन में नई ऊर्जा भर देते हैं। अगर आप भी अपने हौसले को मजबूत करना चाहते हैं या किसी अपने को प्रेरित करना चाहते हैं, तो ये 30 आत्मविश्वास से भरी शायरियां जरूर पढ़ें। 1. मेरी पहचान मेरे शब्द नहीं, मेरे हौसलों की उड़ान है। जो खुद पर यकीन रखे, उसी की अलग पहचान है। 2. रास्ते बदल सकते हैं, इरादे नहीं बदलते। जो खुद पर भरोसा रखते हैं, वो कभी नहीं हारते। यह भी पढ़ें- जीवन की पहली गुरु ...