नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- बचपन में जब भी हमें चोट लगती थी, सबसे पहले पापा ही दौड़कर आते थे और हमारा हाथ थाम लेते थे। पिता वो शख्स होते हैं, जो बिना किसी उम्मीद के अपने बच्चों के लिए सबकुछ करते रहते हैं। जिंदगी के हर मोड़ पर पापा एक मजबूत ढाल की तरह हमारे साथ खड़े रहते हैं, ताकि हम आगे बढ़ सकें, लेकिन वो खुद के लिए कभी कुछ नहीं मांगते। पापा के प्यार, त्याग और साथ के लिए जितना शुक्रिया अदा किया जाए, वो हमेशा कम ही लगता है। लेकिन कभी-कभी छोटी-छोटी चीजें भी उन्हें बड़ी खुशी दे जाती हैं। ऐसे में आप कुछ प्यारी और दिल छू लेने वाली शायरियों के जरिए अपने पापा को थैंक यू कह सकते हैं। इन शायरियों को आप अपने स्टेटस पर लगाएं यकीन मानिए, पापा इन्हें पढ़कर जरूर भावुक हो जाएंगे। पापा के लिए 10 दिल को छू लेने वाली शायरियां- 1. मेरी हर खुशी में आपका नाम होता ...