नई दिल्ली, जून 22 -- वीकेंड के बाद आने वाला मंडे हर किसी को बेकार लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वीकेंड के बाद दिमाग और शरीर एक बार फिर से आराम की स्थिति से वापस काम या पढ़ाई के रूटीन में लौटते हैं। जिसकी वजह से कई लोगों को थोड़ी सुस्ती, तनाव या अनिच्छा महसूस हो सकती है। कुछ भी हो यह दिन एक नई शुरुआत का समय होता है। इसलिए मोटिवेटेड रहकर दिन की शुरुआत करें। यहां हम कुछ मोटिवेशनल शायरियां शेयर कर रहे हैं जो मंडे के दिन स्टेटस पर लगाने के लिए बेस्ट रहेंग। 1) मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। यह भी पढ़ें- यहां पढ़ें दिल को छू लेने वाली शनिवार स्पेशल शायरियां, शेयर करने के लिए बेहतरीन 2) रास्ते कभी खत्म नहीं होते, बस लोग हिम्मत हार जाते हैं, तैरना सीखना है तो पानी में उतरना ही पड...