नई दिल्ली, अगस्त 3 -- माता-पिता के बाद आदमी के हर सुख-दुख में पत्नी पूरा साथ देती है। उसका आदर, सम्मान और प्यार करना हर पति का कर्तव्य होता है। पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार के साथ तकरार की भी बराबर जगह होती है लेकिन कई बार बहस बढ़कर झगड़े का रूप ले लेती है। पार्टनर को एक दूसरे की बातें खराब लग जाती हैं और फिर गुस्से में बात भी बंद हो जाती है। अगर आपकी पत्नी किसी बात पर रूठ गई हैं, तो उन्हें प्यार से मनाने के लिए आप कुछ शायरियों की मदद ले सकते हैं। पति अक्सर शब्दों के जरिए अपनी फीलिंग्स शेयर नहीं कर पाते लेकिन शायरियां आपके अल्फाज को सीधे उनके दिल तक पहुंचा देंगी। तो चलिए श्रीमति जी को मनाने के लिए इन 50 में से कुछ शायरियां लिखकर भेज दीजिए। 1. तुम्हारी हंसी से ही मेरा हर दिन संवरता है, तुम रूठ जाओ तो दिल हर पल बिखरता हैं। 2. अगर मुझसे कोई...