नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- कहते हैं दिल टूटने की आवाज नहीं होती लेकिन इसका दर्द तेज होता है। जिसे प्यार में धोखा या कोई छोड़कर चला जाता है, वही जानता है कि दिल का टूटना क्या होता है। ताउम्र एक काश जहन में रह जाता है और मन सवाल करता है कि आखिर क्यों न हुआ वो शख्स तेरा। टूटे हुए दिल को समझाने के लिए लोग अक्सर दुखभरी शायरियां पढ़ते हैं या फिर गाने सुनते हैं। अगर आप भी अपने दिल को थामकर बैठे हैं, तो कुछ शायरियां पढ़कर अपने मन को हल्का करें। यहां कुछ शायरियां हम शेयर कर रहे हैं, ये आपके टूटे दिल के दर्द को कम करने में थोड़ी सी मदद करेंगे। चलिए फिर पढ़ते हैं कुछ दर्दभरी शायरियां-टूटे हुए दिल के लिए 25 दर्दभरी शायरियों का कलेक्शन- 1. बिन तुम्हारे कभी नहीं आई क्या मेरी नींद भी तुम्हारी है। 2. बहुत मुश्किल हो गया है खुद को संभाले रखना, मगर वो कह कर ग...