नई दिल्ली, मई 25 -- प्यार और धोखा दोनों ही अलग शब्द है और फीलिंग्स भी। प्यार हो तो इंसान आसमान में उड़ता है और उसी में धोखा मिल जाए तो जमीन पर लोटता है। दिल टूटने की आवाज नहीं होती लेकिन दर्द काफी तेज होता है और जो लोग इससे गुजरते हैं वह अपना दर्द शब्दों में बयां भी नहीं कर पाते। अगर आपका भी दिल टूट गया है, प्यार में धोखा मिला है तो हम कुछ शायरियां शेयर कर रहे हैं, जो दर्द पर मरहम की तरह काम करेंगी। 1- धोखा खाकर भी हम मुस्कुरा रहे हैं तुमसे मोहब्बत थी इसलिए निभा रहे हैं। 2- इश्क के नाम पर सिर्फ जख्म ही पाया है, दिल्लगी करके सिर्फ धोखा ही खाया है। 3- हम दोनों ही धोखा खा गए, मैंने तुम्हे औरों से अलग समझा और तुमने मुझे औरों जैसा। 4- दुनिया बड़ी अजीब चीज है यहां अच्छे लोगों को धोखा और बुरे लोगों को मौका दिया जाता है। 5- भरोसा जितना कीमती होता...